Sofia Firdous ने रचा इतिहास, 2024 में बनीं ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक

Share with the world

Sofia Firdous ने कटक जिले के बाराबती सीट से जीत कर अपना नाम इतिहास में दर्ज किया हैं ।वह ओडिशा विधानसभा में चुनी गई पहली मुस्लिम महिला विधायक बन गई हैं।  फिरदौस ने बीजेपी उम्मीदवार पूर्ण चंद्र महापात्र को 8,001 मतों से हराया।

https://x.com/sofiafirdous1
Sofia Firdous

ओडिशा में पहली महिला मुस्लिम विधायक Sofia Firdous कौन हैं:

Sofia Firdous भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराए गए कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम की बेटी है , वह राजनीतिक परिवार से हैं कांग्रेस पार्टी ने मोकिम के बजाय फिरदौस को ओडिशा विधानसभा चुनावों में उतारा और जीत हासिल की। फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। 2022 में, उन्होंने IIMB (Indian Management Institute, Bangalore) में कार्यकारी सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम भी पूरा किया। फिरदौस को भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स संघ (CREDAI) ने 2023 में भुवनेश्वर चैप्टर का अध्यक्ष चुना। वह CREDAI महिला शाखा पूर्वी क्षेत्र समन्वयक हैं। वह INWEC इंडिया का संस्थापक सदस्य हैं और CII – भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) के भुवनेश्वर चैप्टर की सह-अध्यक्ष हैं। वह  उद्यमी शेख मेराज उल हक से शादी कर चुकी हैं।

 


2024 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का चौबीस साल का प्रभुत्व समाप्त हो गया। बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटें जीतीं और बीजू जनता दल (BJD) ने 51 साथ ही बीजेपी ने लोकसभा में भी 21 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की है , कांग्रेस पार्टी को विधान सभा में 14 तो लोकसभा में मात्र 1 जित पाई , मगर लगातार 24 सालो से ओडिसा के गद्दी विराजमान नविन पटनायक की पार्टी BJD लोकसभा में 1 भी सीट हासिल नहीं कर पाई ‘

इन्हे भी पढ़े :- Supriya Sule का Ajit Pawar को इशारा? “धमकी देने वालों का सही इलाज करेंगे…”

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *