Chirag Paswan : Bollywood से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक का सफर ?

Share with the world

प्रधानमंत्री Narendra Modi 3.0 के तीसरे कार्यकाल के आरंभ के साथ ही,बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से चुने गए Chirag Paswan ने भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

Chirag Paswan
Chirag Paswan

Chirag Paswan बॉलीवुड से केंद्रीय मंत्री तक ?

 

राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान ने बॉलीवुड में काम किया था। 2011 में चिराग की फिल्म ” मिले ना मिले हम” रिलीज हुई। इसमें उन्होंने कंगना रनौत के साथ काम किया था। इस साल कंगना रनौत ने भी मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। 2014 में पहली बार लोकजनशक्ति पार्टी से जमुई संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद बने।

चिराग पासवान बिहार और देश की राजनीति में राजनीतिक परिवर्तन की शानदार कहानी हैं। 2020 में पिता रामविलास पासवान की देहांत के बाद चिराग ने पार्टी का नेतृत्व करते हुए बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। चिराग ने चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और नीतीश कुमार पर हमला बोला ,चिराग ने एनडीए से   भी पार्टी को अलग कर लिया। कुछ महीनों बाद LJP पार्टी टूट गई और 2021 की शुरुआत में चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस ने छह में से चार सांसदों को अपने पाले में लेकर मोदी सरकार मंत्री बने रहे है । चिराग राजनीतिक के गुमनामी में चले गए, एक तरफ वह एनडीए से बाहर हुए  तो वही दूसरी तरफ उनके चाचा पारस गुट के पास पार्टी का चुनाव चिन्ह भी चला गया। चिराग ने सीधे तौर अपनी पार्टी टूटने का जिम्मेदार सीधे तौर पर  नीतीश और जेडीयू को ठहराया।

इतना सब होने बावजूद भी चिराग पासवान ने नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी वफादारी दोहराई और खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया। और 2024 NDA दोबारा शामिल हुए , और वक्त की नजाकत को देखते हुए बीजेपी ने चाचा पारस पासवान को दूध में पड़ी मख्खी की तरह निकाल दिया ,

NDA गठबंधन में Chirirag Paswan की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटे मिले और पांचो सीट जित गए ,वह खुद अपने पिता की पारम्परिक सीट हाजीपुर से सांसद चुने गए है चिराग पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल में  केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।रविवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुने गए चिराग पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान के पिता श्री रामविलास पासवान भी केंद्रीय मंत्री रहे हैं। चिराग कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त कर चुका है। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाला है।

 

यह बह देखें :-Supriya Sule का Ajit Pawar को इशारा? “धमकी देने वालों का सही इलाज करेंगे…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *