in

South Korea ने फिर शुरू किया प्रोपेगेंडा प्रसारण : North Korea की गुब्बारा राजनीति का जवाब में ?

South Korea
South Korea vs North Korea

South Korea ने शुक्रवार को North Korea द्वारा कचरा-ले जाने वाले गुब्बारे लॉन्च करने की प्रतिक्रिया में फिर से प्रोपेगेंडा प्रसारण शुरू कर दिया है, यह एक शीत युद्ध शैली की रणनीति है जो South और उत्तरी कोरिया बीच दुश्मनी को और बढ़ा रही है।

South Korea
South Korea vs North Korea

South Korea के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक सीमावर्ती लाउडस्पीकरों के जरिए उत्तरी कोरिया के खिलाफ प्रसारण किया। 40 दिनों के बाद दक्षिण कोरिया ने पुनः इस तरह का प्रसारण हुआ। इस प्रसारण में के-पॉप गाने, मौसम की जानकारी, सैमसंग की खबरें और उत्तरी कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम की आलोचना शामिल है ।

दक्षिण कोरियाई सेना ने North Korea के गुब्बारा अभियानों को “नीच” करार दिया है और कहा है कि अगर उत्तरी कोरिया उकसावे वाली हरकतें जारी रखता है, तो दक्षिण कोरियाई सेना और भी कड़े कदम उठाएगी। पिछली बार गुब्बारों में कपड़े के टुकड़े, सिगरेट बट और कूड़े करकट शामिल थे,जिसे उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के तरफ हवा में उड़ा दिया था ,लेकिन यह गुब्बारे कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा सके।

North Korea की प्रतिक्रिया ?

उत्तरी कोरिया इस प्रकार के प्रसारण को अपने राजनीतिक प्रणाली के खिलाफ खतरे के रूप में देखता है और इससे उसकी नाराजगी बढ़ सकती है। 2015 में, जब South Korea ने 11 वर्षों बाद पहली बार लाउडस्पीकर प्रसारण शुरू किया था, तो उत्तरी कोरिया ने सीमा पर तोप के गोले दागे दिए थे।

North और  South Korea  तनाव बढ़ने के कारण ?

North और  South Korea  के बीच तनाव उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षणों और अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यासों के विस्तार के कारण बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस के साथ उत्तरी कोरिया के बढ़ते संबंध किम जोंग उन को बड़े उकसावे की स्थिति बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे  हैं, विशेष रूप से नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले।

Read Also : Microsoft outage: CrowdStrike की वजह से आई ‘Blue Screen of Death’ पर Elon Musk का तंज ?

newsforindia.in

Written by newsforindia.in

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IAS Puja Khedkar

Trainee IAS Puja Khedkar के खिलाफ UPSC की बड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज, नौकरी पर संकट ?

Guru Purnima 2024

Guru Purnima 2024: अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व ?

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now