in

NASA पर उठ रहे सवाल ? Sunita Williams को अंतरिक्ष ले जाने वाली Boeing Starliner की वापसी मिशन में देरी,

NASA , Sunita Williams
NASA , Sunita Williams

NASA ने बताया कि Boeing Starliner की वापसी मिशन को आगे बढ़ा दिया गया है, अंतरिक्ष यात्रियों के पहले ग्रुप को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर की वापसी मिशन को आगे बढ़ा दिया गया है। इस ग्रुप में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams भी है ,

NASA , Sunita Williams
NASA , Sunita Williams

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। उन्होंने तीसरे अंतरिक्ष मिशन पर जाकर रिकॉर्ड बनाया है । 5 जून को वे स्टारलाइनर मिशन से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गई थीं। सुनीता और उनके एक साथी को ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्षयान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। नासा ने बताया कि बोइंग स्टारलाइनर की वापसी मिशन को आगे बढ़ा दिया गया है, जो अंतरिक्ष यात्रियों के पहले समूह को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में ले गया था।

NASA पर उठने लगे है सवाल ?

नासा ने अब तक पृथ्वी पर स्टारलाइनर के वापस आने की नई तारीखें नहीं बताई हैं।भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अन्य आठ क्रू सदस्यों को इससे कठिनाई हुई है।अंतरिक्ष यात्रियों के वापस आने का प्रश्न उठाया जा रहा है। लोग सुनीता और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री कब वापस आएंगे, यह जानना चाहते हैं। वापस आने में परीक्षण और तकनीकी समस्याओं की वजह से पहले ही देरी हो चुकी है। पहले की योजना के अनुसार,स्टारलाइनर 26 जून को पृथ्वी पर वापस आने वाला था।

5 जून 2024 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स ने स्टारलाइनर पर उड़ान भरी। 2019 से ही स्टारलाइनर को इंसानों के बिना दो बार अंतरिक्ष में भेजा गया है। 5 बार इसके थ्रस्टर्स असफल रहे हैं और 5 बार हीलियम लीक हुआ है। नासा और बोइंग कई बार अंतरिक्षयान में तकनीकी समस्याओं का सामना करते हैं। अब सवाल स्टारलाइनर अपने क्रू को कब वापस लाएगा ?

Also Read : Sunita Williams और butch wilmore का अनूठा परीक्षण : अंतरिक्ष में मैन्युअल पायलटिंग

newsforindia.in

Written by newsforindia.in

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Arvind Kejriwal

“Delhi High Court में कल 25 जून 2024 को Arvind Kejriwal की जमानत पर अहम फैसला, Supreme Court ने तत्काल राहत से किया इनकार”

Pune Porsche Accident Cas

Pune Porsche हिट एंड रन केस: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया ?

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now