in

Stock Market Crash : निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ गायब ?

Stock Market Crash
Stock Market Crash

Stock Market Crash : सोमवार, 5 अगस्त को भारतीय शेयर बाजारों में एक भयंकर गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 3% की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी भी 2% नीचे गिरा। इंडिया VIX में 18% की बढ़त देखने को मिली है, और प्री-ओपनिंग में ही GIFT Nifty 368 अंक नीचे गिर चुका था।

Stock Market Crash
Stock Market Crash

Stock Market Crash : सेंसेक्स 2400 अंकों की गिरावट के साथ 78,588 पर खुला, निफ्टी 415 अंक गिरकर 24,302 पर पहुंचा और बैंक निफ्टी 764 अंकों की कमी के साथ 50,586 पर खुला। इस गिरावट के चलते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं और मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी भारी असर पड़ा है।

Stock Market Crash : ग्लोबल कारण और उनकी भूमिका ?

इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से ग्लोबल बाजारों की स्थितियाँ जिम्मेदार हैं। चलिए, जानते हैं Stock Market Crash के प्रमुख कारण:

1- अमेरिका में मंदी की आशंका ,

अमेरिका में कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने मंदी का खतरा बढ़ा दिया है। जॉब डेटा भी अनुमान से कमज़ोर रहा और बेरोजगारी दर 4.3% पर पहुंच गई है, जो पिछले तीन सालों में सबसे ऊंचा स्तर है। शुक्रवार को डाओ 600 अंक गिरा और नैस्डैक लाइफ हाई से 10% नीचे आ गया।

Stock Market Crash
Images credit .flickr.com

2- मिडल ईस्ट में बढ़ता तनाव , 

मिडल ईस्ट में इजरायल, हमास, और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अमेरिकी बाजारों पर पड़ा है। अमेरिका ने ईरान को हमले से रोकने की चेतावनी दी है।

 3- Warren Buffet का बड़ा कदम ,

प्रसिद्ध निवेशक Warren Buffet ने Apple में अपनी 50% हिस्सेदारी बेची है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।

 4- जापान में येन Carry Trade की चिंता ,

जापान में येन Carry Trade खत्म होने का खतरा है। डॉलर के मुकाबले येन 7 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है, जिससे वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है।

5- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

आर्थिक मंदी की आशंका के चलते कच्चा तेल शुक्रवार को 3.5% गिरकर 7 महीने के निचले स्तर पर आ गया। डॉलर इंडेक्स भी 5 महीने के निचले स्तर पर है, और अमेरिका में 10 साल की बॉंड यील्ड पहली बार 3.8% के नीचे चली गई है।

Read Also :  Rahul Gandhi का लोकसभा में तीखा हमला: महाभारत के चक्रव्यूह की तुलना मोदी सरकार से ?

newsforindia.in

Written by newsforindia.in

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ICC

ICC T20 Ranking Update (july 2024): सूर्यकुमार यादव की स्थिरता, यशस्वी जायसवाल की शानदार छलांग ?

Pune girl taking selfie

Pune girl taking selfie: पुणे की लड़की सेल्फी लेते वक्त 100 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, रेस्क्यू वीडियो हुआ वायरल ?

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now