in

Maharashtra में Eid-e-Milad की तारीख बदली: अब 16 के बजाय 18 september को होगी छुट्टी ?

Maharashtra कांग्रेस के नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की थी कि 16 सितंबर की बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी घोषित की जाए।

Maharashtra
Eid-e-Milad

Maharashtra : महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में 16 सितंबर को होने वाली ईद-ए-मिलाद  (Eid-e-Milad) की छुट्टी को अब 18 सितंबर कर दिया है, यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि मुस्लिम समुदाय ने गणेशोत्सव के आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी (17 सितंबर) के कारण अपनी ईद-ए-मिलाद की जुलूस 18 सितंबर को निकालने का फैसला किया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि दोनों त्योहारों के आयोजन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शहर में शांति बनी रहे।

Maharashtra के अन्य जिलों में भी हो सकता है बदलाव

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, Maharashtra के अन्य जिलों में भी स्थानीय कलेक्टर परिस्थितियों के अनुसार ईद की छुट्टी को बदल सकते हैं। यह फैसला मुस्लिम समुदाय के इस सहयोगपूर्ण कदम के चलते लिया गया है, ताकि महाराष्ट्र में दोनों प्रमुख त्योहारों का आयोजन सौहार्द और भाईचारे के साथ हो सके।

कांग्रेस नेता नसीम खान की अपील

Maharashtra कांग्रेस के नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की थी कि 16 सितंबर की बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद  (Eid-e-Milad) की छुट्टी घोषित की जाए। उनके अनुसार, अनंत चतुर्दशी और ईद के आयोजनों के बीच किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Maharashtra
Maharashtra Eid-e-Milad

 दूसरे साल बदली गई तारीख

Maharashtra में यह लगातार दूसरा साल है जब मुस्लिम समुदाय ने अपनी धार्मिक जुलूसों की तारीख को बदलकर गणेशोत्सव के साथ सामंजस्य बिठाया है। पुलिस उपायुक्त पंकज दहाने ने इस कदम को समाज में एकता और सह-अस्तित्व का अनूठा उदाहरण बताया।

 ईद-ए-मिलाद का महत्व

ईद-ए-मिलाद पैगंबर मुहम्मद के जन्म का पर्व है, जिसे दुनियाभर में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है इस दिन मुस्लिम समुदाय जुलूस निकालता है और पैगंबर के उपदेशों को याद करता है। हालाँकि, इस त्योहार की तारीख चाँद की स्थिति पर निर्भर करती है और इस साल यह 16 सितंबर को मनाई जानी थी, लेकिन अब महाराष्ट्र में यह 18 सितंबर को मनाई जाएगी।

Read Also : Waqf Amendment bill पर तीन दिवसीय बैठक: 18-20 सितम्बर ?

newsforindia.in

Written by newsforindia.in

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

KVN Production

KVN Production का नया धमाका: 500 करोड़ रुपये का भव्य बजट और 6 भाषाओं में रिलीज ?

Engineers Day 2024 : उन अद्वितीय दिमागों का उत्सव जो सपनों को वास्तविकता बनाते हैं ?

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now