in

Landslide in Kedarnath 2024 :केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा, तीन की मौत, पांच घायल ?

Kedarnath
Landslide in Kedarnath 2024

आज सुबह Kedarnath Dham की यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के कारण गौरीकुंड के पास यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जिससे तीन यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Kedarnath
Landslide in Kedarnath 2024

Landslide in Kedarnath 2024 :घटना रविवार सुबह साढ़े सात बजे की है। चिरबासा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर अचानक गिर गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीर्थयात्रा पर जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में से दो यात्री महाराष्ट्र के और बाकी स्थानीय हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल गौरीकुंड अस्पताल में भेजा गया है।

Landslide in Kedarnath 2024 : मृतकों की पहचान :

– किशोर अरुण पराटे (31), नागपुर, महाराष्ट्र

– सुनील महादेव काले (24), जालना, महाराष्ट्र

– अनुराग बिष्ट**, तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग

Uttarakhand Kedarnath प्रशासन की प्रतिक्रिया :

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,

हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति और उनके परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

 Kedarnath Dham पैदल  मार्ग की स्थिति

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हमेशा भूस्खलन का खतरा बना रहता है। चीरबासा एक भूस्खलन जोन है, जहां हर साल बारिश के मौसम में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। पिछले वर्ष भी यहां भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई थी। यात्रियों को इस मार्ग पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

Read Also : उत्तर प्रदेश के10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव: Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav में टक्कर की तैयारी ?

newsforindia.in

Written by newsforindia.in

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Inter Miami

Inter Miami CF का ऐतिहासिक स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड मैच: शिकागो फायर के साथ 2-2 का रोमांचक ड्रा ?

Kerala Nipah virus

Kerala Nipah virus infection: स्वास्थ्य मंत्री Veena George द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम ?

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now