in

ICC T20 Ranking Update (july 2024): सूर्यकुमार यादव की स्थिरता, यशस्वी जायसवाल की शानदार छलांग ?

ICC
ICC T20 Ranking Update (july 2024):

हाल ही में जारी की गई ICC T20 रैंकिंग  में सूर्यकुमार यादव को दूसरे स्थान पर रखा गया है। हालांकि वे नंबर वन बनने से चूक गए हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन निरंतर अच्छा रहा है। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त प्रगति की है और अब वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए।

ICC
ICC T20 Ranking Update (july 2024):

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अभी भी ICC T20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जिनकी रेटिंग 844 है , सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी रेटिंग बढ़ाकर 805 की है, लेकिन वे नंबर दो पर ही बने हैं। फिल साल्ट अब तीसरे स्थान पर चले गए हैं।

ICC T20 रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने 757 की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए, जायसवाल ने अपनी रेटिंग में दो स्थानों की छलांग लगाई है। बाबर आजम अब पांचवें और रिजवान छठे स्थान पर हैं।

ICC T20 : टॉप 10 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग (जुलाई 2024)

1. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) रेटिंग: 844
2. सूर्यकुमार यादव (भारत) रेटिंग: 805
3. फिल साल्ट (इंग्लैंड) रेटिंग: 797
4. यशस्वी जायसवाल (भारत) रेटिंग: 757
5. बाबर आज़म (पाकिस्तान) रेटिंग: 755
6. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) रेटिंग: 746
7. जॉस बटलर (इंग्लैंड) रेटिंग: 716
8. रुतुराज गायकवाड़ (भारत) रेटिंग: 664
9. ब्रेंडन किंग (वेस्टइंडीज) रेटिंग: 656
10. जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) रेटिंग: 655

ICC T20 रैंकिंग में ये रैंकिंग बदलाव भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर हैं, खासकर यशस्वी जायसवाल की प्रगति को देखकर।

Read Also :Sanju samson की T20 टीम में भविष्य की उम्मीद कम : गंभीर के कोच बनने के बाद के बदलाव ?

newsforindia.in

Written by newsforindia.in

Leave a Reply

Avatar

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khan Sir

पटना में Khan Sir के coaching center पर कार्रवाई: नियमों की अनदेखी के चलते लगा सरकारी ताला ?

Stock Market Crash

Stock Market Crash : निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ गायब ?

WhatsApp channel Join Now
Telegram channel Join Now